नवोदय सहयोग समिति

Login Registration

यशपाल गंगवार

संस्थापक - नवोदय सहयोग समिति (NSS)

जवाहर नवोदय विद्यालय बरेली उत्तर प्रदेश (1991-1998)

+919719136216

+918218195192

Jawahar Navodaya Vidayalaya.

उद्देश्य

समिति "सबका सहयोग स्वयं का सहयोग" के मूल मंत्र पर आधारित है, तथा इसका उद्देश्य नवोदयन एवं उनके परिजनों को संकटग्रस्त परिस्थितियों में उनके आत्म सम्मान की रक्षा करते हुए उनको आर्थिक, सामाजिक तथा मानसिक सुरक्षा प्रदान करना है।

समिति का यह मानना है कि जब कोई व्यक्ति आर्थिक एवं सामाजिक रूप से एक अच्छी स्थिति के लिए आश्वस्त होता है तो उक्त व्यक्ति की कार्यक्षमता एवं जोखिम लेने की क्षमता में भी स्वतः वृद्धि होती है और वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाता है।

कार्य - क्षेत्र

संपूर्ण भारत के नवोदयन जिन्होंने कम से कम 3 वर्ष नवोदय में शिक्षा ग्रहण की हो अथवा 10 वीं और 12 वीं नवोदय विद्यालय से उत्तीर्ण की हो तथा नवोदय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी जो वर्तमान में सेवा में हैं समिति के सदस्य बनने के पात्र होंगे।

लक्ष्य

नवोदय सहयोग समिति अपने किसी भी विधिक सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होने पर सीधे उसके नॉमिनी के खाते में एक निश्चित अनिवार्य सहयोग (सदस्य संख्या के अनुसार राशि रुपये 50 लाख से रुपये 01 करोड़ तक का लक्ष्य) की अपील करेगी।
सभी जिलों में स्वैच्छिक रक्तदाता समूहों का निर्माण करेगी।
समिति सम्पूर्ण देश के नवोदयन में एकता एवं समरूपता की भावना का प्रचार प्रसार करेगी।

कार्य - प्रणाली

समिति के किसी विधिक सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होने पर समिति के सभी सदस्य एक निश्चित धनराशि (आरम्भ में न्यूनतम 100/- रुपये प्रति सदस्य) उक्त दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के बैंक खाते में सहयोग करेंगे।

सदस्य कैसे बनें ?

स्वेच्छा से समस्त नियम एवं शर्तों से सहमति के उपरांत वेबसाइट के माध्यम से आवश्यक सूचना सम्बन्धी रजिस्ट्रेशन फार्म भरकर समिति के सदस्य बन सकते है।


UPDATES